MG Comet EV : हाल ही में MG मोटर कंपनी के 100 साल पुरे होने पर कंपनी ने एस्टर, ZS EV, हैक्टर के नए लिमिटेड एडिशन लॉन्च किए है। इसके साथ ही अब MG Comet EV का स्पेशल एडीशन भी बाजार में आने लगा है। कंपनी ने इसका टॉप स्पेक वेरिएंट तैयार किया है। इसमें कई सारे बदलाव भी किए गए है। आइये जानते है इसकी नई कीमत और फीचर्स की पूरी जानकारी…..
फीचर्स और स्पेशफिकेशन
MG Comet EV में आपको क्लोज्ड फ्रंट ग्रिल, चौड़ी LED लाइट्स, स्लीक हेडलैंप, बड़े डोर, स्पोर्टी अलॉय व्हील, फ्लैट रियर सेक्शन, 10.25 इंच टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर, टर्न बाय टर्न नेवीगेशन, रियल टाइम ट्रैफिक अपडेट जैसे कई शानदार फीचर्स देखने को मिलते है।
बैटरी और Range
नई MG Comet EV में आपको 17.3 kWh की बैटरी मिलती है जो 42 PS की पावर और 110 Nm टॉर्क जनरेट करती है। इसे 3.3 kW क्षमता वाले चार्जर से 7 घंटे में 0-100% चार्ज कर सकते है। जबकि 7.4 Kw AC चार्जर से मात्र 2.5 घंटे में 10-80% चार्ज कर सकते है। ये सिंगल चार्ज में आपको 230 किमी की रेंज देगी।
कितनी है कीमत
आपको बता दें कि नई MG Comet EV की एक्स शोरूम प्राइस 9.4 लाख रुपये से शुरू होती है।