खेती-ढुलाई के लिए बेस्ट है Massey का ये पावरफुल ट्रैक्टर, काम में दमदार बचत भी असरदार…

Massey Ferguson : भारत एक कृषि प्रधान देश है और इसमें हर किसान खेती के लिए एक दमदार साथी की खोज करता रहता है। एक ऐसा साधन जो काम करने में भी उनकी मदद करें और इसे आसान भी बना दे। इस लिस्ट में सबसे ऊपर एक ट्रैक्टर ही होता है और उसमे भी Massey Ferguson 9500 E का पहला नाम आता है। इसमें किसान को कम देखभाल की जरूरत होती है और यह काफी दमदार भी है।

Massey Ferguson 9500 Eco एक ऐसा ट्रैक्टर है जो किसान की हर मुश्किल में साथ रहता है, फिर चाहे वह कल्टीवेटर, रोटावेटर, स्ट्रॉ रीपर, थ्रेशर जैसे उपकरणों के साथ आसानी से इसका उपयोग किया जा सके। MF 9500 E का 50 HP का सिम्पसन सुपर टार्क इंजन 1500-1800 के इंजन RPM पर 540 PTO का RPM देती है।

ये उबड़ खाबड़ रास्तों पर चलने में भी माहिर है क्योंकि इसमें प्लेनेटरी प्लस एक्सल है जो इस पर नियंत्रण और भरोसेमंद प्रदर्शन के लिए जोड़ा गया है। Massey Ferguson 9500 E में प्लेनेटरी प्लस सिस्टम होने के कारण एक्सल पर 66% कम लोड पड़ता है।

Massey Ferguson 9500 E में 4 PTO है, जिसमें लाइव PTO, रिवर्स PTO, मल्टी-स्पीड PTO, ग्राउंड-स्पीड PTO शामिल है। इसका सबसे बड़ा फायदा ये है कि आप पूरे साल ट्रैक्टर किसी भी कृषियंत्र का संचालन कर सकते है, क्योंकि इसकी PTO rpm रेंज बहुत अलग है, जो 75 से लेकर 995 rpm तक है। यह ट्रैक्टर 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर से उपयुक्त है।

इसका गियर साइड पॉजिशन में है जिससे इसे चलाना आसान हो जाता है। इसका ब्रेकिंग सिस्टम भी शानदार है जो इस पर पूरा नियंत्रण देता है और ढलान पर भी जोखिम नहीं रहता है। Massey Ferguson 9500 E में विश्वप्रसिद्ध हाइड्रोलिक है जो 2050 kg तक वजन उठाने की क्षमता रखता है। मतलब आप इस ट्रैक्टर से बेलर या आलू प्लांटर जैसे भारी उपकरणों का प्रयोग आसानी से कर सकते है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Massey Ferguson 9500 E बचत के मामले में भी काफी अच्छा है और ये ईंधन की कम खपत करता है। ये पूरे साल में 60,000 रुपये से 1 लाख रुपये तक बचत करके देता है। इसलिए ये ट्रैक्टर खेती से लेकर ढुलाई तक सभी कामों के लिए बेहतरीन विकल्प है।