Compact EV Cars : देश और दुनिया में Electric Car उन्हीं लोगों के लिए ज्यादा फायदेमंद है जो एक ही शहर की सीमा के अंदर रहते हैं। जैसे कि रोजमर्रा के कामों के लिए या ऑफिस और बाजार जाने के लिए इलेक्ट्रिक व्हीकल को काम में लेते हैं।
ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए है, 4 इलेक्ट्रिक कार जो भारतीय शहरों की व्यस्त सड़कों पर वास्तव में अच्छा काम करेंगे और ये सभी कीमत ₹15 लाख से कम हैं। आइये देखते है इनके नाम….
MG Comet EV

MG Comet EV की शुरुआती एक्स शोरूम प्राइस 6.99 लाख रुपये है और ये एक बार फुल चार्ज होने पर आपको 230 किमी की रेंज दे सकती है। इसके आपको 5 वेरिएन्ट्स Executive, Excite, Excite FC, Exclusive और Exclusive FC मिलते है। इसकी कॉम्पैक्ट डिज़ाइन होने के साथ ही केबिन में भी अच्छा स्पेस मिलता है।
Tata Tiago EV

Tata Motors की हैचबैक इलेक्ट्रिक Tiago EV की एक्स शोरूम प्राइस 7.99 लाख रुपये से शुरू होती है और ये सिंगल चार्ज में आपको 315 किमी तक की रेंज देती है। इसमें आपको 2 बैटरी पैक का ऑप्शन भी मिलता है। टाटा टियागो ईवी को चार वेरिएंट्स – XE, XT, XZ+ और XZ+ Tech Lux में पेश करती है।
Tata Punch EV

तीसरे नंबर पर Tata Punch EV आती है जिसकी एक्स शोरूम प्राइस 10.99 लाख रुपये से शुरू होकर 15.49 लाख रुपये तक जाती है। इसमें भी आपको दो बैटरी पैक चुनने का ऑप्शन मिलता है। इसमें सिंगल चार्ज पर 421 किमी और 315 किमी की रेंज मिलती है।
Citroen eC3

Citroen eC3 इलेक्ट्रिक हैचबैक में आपको 29.2kWh की बैटरी मिलती है जो सिंगल चार्ज में आपको 320 किमी की रेंज देने में सक्षम है। इसकी एक्स शोरूम प्राइस 11.61 लाख रुपये से शुरू होती है। इसमें आपको फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है।