Hyundai ने किया Creta EV की लॉन्चिंग डेट का खुलासा, फुल चार्ज पर 452Km तक दौड़ेगी..

Hyundai Creta EV : भारत में दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Hyundai ने एक नई घोषणा की है। खबर के अनुसार, जनवरी 2025 में Hyundai भारतीय बाजार में अपनी मोस्ट अवेटेड Creta EV को लॉन्च करेगी। इसके अलावा आपको बता दे, कंपनी हुंडई क्रेटा ईवी की टेस्टिंग भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी बड़े स्तर पर कर रही है। ये अपकमिंग Tata Curvv EV जैसी कारों को टक्कर देगी।

Creta EV में स्टाइलिश बदलाव

कंपनी के चेन्नई प्लांट में बनाई जा रही इलेक्ट्रिक Creta का निर्माण स्टैंडर्ड क्रेटा के आधार पर ही होगा। इसका मतलब अपकमिंग क्रेटा ईवी में मौजूदा Creta से मिलती जुलती कई चीजें होगी जो इसकी कीमत को नियंत्रण में रखेगी।

नई Creta EV में हल्के स्टाइलिंग बदलाव होंगे जो इसे यूनिक बनायेगे। इसमें बंद ग्रिल के साथ फ्रंट और रियर के बंपर थोड़े अलग होंगे। इसके साथ ही अलॉय व्हील में भी एयरो ऑप्टिमाइजड डिज़ाइन होगा। इसके इंटीरियर में सेंट्रल कंसोल के लिए यूनिक डिज़ाइन और अलग स्टीयरिंग व्हील होगा।

ऐसा मिल सकता है पावरट्रेन

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Hyundai की अपकमिंग Creta EV में 45 kWh बैटरी पैक के साथ में फ्रंट-माउंटेड मोटर लगभग 138 bhp की पावर और 255 Nm पीक टॉर्क जनरेट करेगी। सिंगल चार्ज में ये आपको 452 किमी तक की रेंज दे सकती है।