कंपनी जितना माइलेज बोलती है क्या सच में उतना देती हैं कार? यहां समझें झूठ का पूरा खेल..

SUV Fuel Efficiency : आपको पता ही होगा कि कार और बाइक बनाने वाली कंपनियां अक्सर माइलेज को लेकर बड़ी-बड़ी बातें करती है। लेकिन आज हम आपको बताएंगे कि कंपनियों द्वारा किए गए वादों में कितना झूठ और कितना सच है?

Mahindra XUV 3XO

Mahindra की इस नई लॉन्च हुई SUV के फ्यूल एफिशियंसी के आंकड़े ARAI के अनुसार 18.2kmpl हैं, जबकि हकीकत में शहर में 9.61kmpl और हाईवे पर 18.08kmpl का माइलेज मिला है।

Hyundai Venue

Hyundai Venue में ARAI का दावा 18.3 kmpl का है। जबकि इसकी टेस्टिंग के दौरान शहरी माइलेज 12.58 kmpl और हाईवे पर 18.8 kmpl का माइलेज है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Maruti Suzuki Brezza

Maruti Suzuki Brezza का माइलेज या फ्यूल एफिशिएंसी शहर में 13.1 kmpl और हाईवे पर 18.63 kmpl है।

Tata Nexon

Tata Nexon का वजन 1310 किलोग्राम है जो इसके माइलेज को प्रभावित करता है। फ्यूल एफिशिएंसी टेस्टिंग के दौरान इसमें शहर में 9.1kmpl और हाईवे पर 16.6kmpl का माइलेज दिया है।

Kia Sonet

Kia Sonet का भी ARAI क्लेम के अनुसार 19.2 kmpl का माइलेज है लेकिन टेस्टिंग के दौरान शहर में 9.84 kmpl और हाईवे पर 17.72 kmpl का माइलेज मिला है।

Nissan Magnite

निसान मैग्नाइट में 1.0-लीटर टर्बो इंजन है जो 100bhp और 160Nm टॉर्क देता है। इसका वजन 1,039kg है और माइलेज शहर में 12.74kmpl और हाईवे पर 18.24kmpl है।