Honda : हमारे देश में कई सारी टू व्हीलर कंपनियां है जो अपनी नई बाइक को लोगों के लिए पेश करती रहती है और इसमें Honda कंपनी भी युवा दिलों की धड़कन बनी हुई है। होंडा ने हाल ही में लोगों की धड़कन बढ़ने के लिए अपनी नई बाइक पेश की है।
इसकी आकर्षक डिजाइन और कम कीमत के साथ ही इसका माइलेज लोगों को आकर्षित करता है। हम बात कर रहे हैं, Honda Shine की जो कंपनी की एंट्री लेवल बाइक है। भारतीय बाजार में यह Hero Super Splendor, TVS Raider और Bajaj Pulsar 125 को टक्कर देती है।
791mm है सीट की हाईट
ये Honda की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक है जिसकी 2024 में करीब 1.20 लाख यूनिट्स की बिक्री हुई है। जबकि मार्च 2023 में ये संख्या केवल 8792 ही थी। इस बाइक की हाईट 791mm है जिससे हर कोई व्यक्ति इसे आसानी से चला सकता है। इसके साथ ही Honda की Shine आपको 55 kmpl का माइलेज देती है।
बाइक में मिलता है 5-स्पीड मैन्युअल
Honda Shine में आपको 123.94cc का इंजन दिया गया है, जिसके साथ में 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। इसमें आपको 10.5 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है जिससे आपको बार-बार पेट्रोल डलवाने की जरूरत नहीं होगी।
इसका इंजन 10.59bhp की पावर और 11Nm पीक टॉर्क जनरेट करता है। यह बाइक डिस्क और ड्रम ब्रेक दोनों वेरिएंट में शामिल है। यह बाइक शुरुआती कीमत 80,409 रुपये में आती है, बाइक का टॉप मॉडल 84,409 रुपये में ऑफर किया जा रहा है।
दो वेरिएन्ट और अलॉय व्हील
Honda Shine में आपको 5 कलर ऑप्शन और 2 वेरिएंट मिल जाते हैं। इस बाइक में बड़ी हेड लाइट और सिंपल हेंडलबार दिया गया है। Honda Shine में ट्यूबलेस टायर और अलॉय व्हील दिए गए है। इसमें आपको LED लाइट भी मिलती है।