Hero Splendor+ XTEC का नया मॉडल हुआ लॉन्च, शोरूम से जमकर हो रही बिक्री…

Hero Splendor Plus XTEC 2.0 : भारतीय बाजार में Hero Splendor Plus ग्राहकों की पहली पसंद बनी हुई है। ये आज भी अधिकतर लोगों की पसंदीदा और बजट में आने वाली बाइक है। इसे हर साल लाखों लोग खरीदते है। लेकिन अब Hero मोटोकोर्प ने इसे नए अपडेट के साथ मार्केट में पेश किया है। इसका नाम Hero Splendor Plus XTEC 2.0 रखा गया है। आइये जानते है इसके बारे में विस्तार से…..

कैसा है अपडेटेड मॉडल का लुक?

Hero के इस नए मॉडल में आइकॉनिक अवतार को बरकरार रखते हुए आयताकार हेडलैंप और LED लाइट्स का इस्तेमाल किया गया है। इसके हेडलैंप के अलावा टेललैंप में भी H-शेप्ड डिजाइन दिया है। Hero Splendor पल्जस XTEC 2.0 मैटे ग्रे (Matte Grey), ग्लॉल ब्लैक (Gloss Black) और ग्लॉस रेड (Gloss Red) जैसे 3 कलर ऑप्शन में मौजूद है।

नई स्प्लेंडर प्लस के फीचर्स

इस बाइक में LED हेडलैंप के अलावा कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम, फ्यूल इकोनॉमी के लिए i3s टेक्नोलॉजी और मोबाइल चार्जिंग के लिए हजार्ड स्विच और USB चार्जर को बाइक में इनस्टॉल किया गया है। इसके अलावा इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर दिया गया है जिसमें ईको इंडिकेटर, रियल टाइम फ्यूल इकोनॉमी, सर्विस रिमाइंडर, साइड स्टैंड अलर्ट के बारे में जानकारी मिलेगी। इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के जरिये कॉल, SMS व बैटरी अलर्ट्स की जानकारी मिलेगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

इंजन, माइलेज और कीमत

नई Hero Splendor Plus XTEC 2.0 में आपको 100cc का इंजन दिया गया है जो 8,000 rpm पर 7.9 bhp की पावर और 6,000 rpm पर 8.05 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसे 4 स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। ये बाइक 73 kmpl का माइलेज देती है। इसकी एक्स शोरूम प्राइस 82,911 रुपये है।