Hero सस्ते में लॉन्च कर दी ये प्रीमियम Bike : फीचर्स देखकर भूल जाएंगे Bullet!

Hero Mavrick 440 : Hero की वो धांसू बाइक जिसने लॉन्च के वक्त ही तहलका मचा दिया था, अब सड़कों पर दौड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है। 15 अप्रैल से शुरू हो रहीं डिलीवरीज़ के साथ, Mavrick 440 आखिरकार आपके गैरेज में जगह बनाने के लिए बेताब है।

इस स्टाइलिश बाइक के बारे में जाने बिना तो आप रह नहीं सकते। तो आइए जानते हैं वो सबकुछ, जो Hero Mavrick 440 को बनाता है खास, और ये कितनी अलग है Harley-Davidson X440 से!

Hero Mavrick 440 की कीमत और बुकिंग

Hero Harley-Davidson X440 को तीन वेरिएंट्स – बेस, मिड और टॉप में पेश किया गया है। इनकी एक्स-शोरूम कीमतें 1.99 लाख, 2.14 लाख और 2.24 लाख रुपये हैं। 15 मार्च से पहले बाइक बुक करने वाले ग्राहकों को 10,000 रुपये की एक्सेसरीज और मर्चेंडाइज की Mavrick किट भी मिलेगी।

Hero Mavrick 440 का डिजाइन और डायमेंशन

जहां Harley-Davidson X440 एक क्रूजर बाइक है, वहीं Mavrick 440 में रोडस्टर डिजाइन है। इसमें आधुनिक और रेट्रो एलीमेंट्स का मिक्‍सचर है। इसमें एक मस्कुलर फ्यूल टैंक है, जिसके लिए हीरो मोटोकॉर्प ने एलीमेंट डिजाइन का इस्तेमाल किया है।

Hero Mavrick 440 का इंजन और परफॉर्मेंस

Mavrick 440 में 440cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन है जो 6,000 rpm पर 27 bhp का मेक्सिमम पावर और 4,000 rpm पर 36 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। X440 का टॉर्क 2 Nm ज्यादा है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Hero Mavrick 440 का सस्पेंशन और ब्रेकिंग

Mavrick 440 के फ्रंट में 43mm के टेलीस्कोपिक फोर्क्स और पीछे 7-स्टेप एडजस्टेबल ट्विन शॉक्स ऑब्जर्वर दिए गए हैं। ब्रेकिंग के लिए फ्रंट में 320mm डिस्क और डुअल-चैनल एबीएस दिया गया है, जबकि रियर में 240mm डिस्क है।

Hero Mavrick 440 के फीचर्स

Mavrick 440 में LED हेडलैंप, LED टेल लाइट, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, USB चार्जिंग पोर्ट और डुअल-चैनल एबीएस जैसे फीचर्स दिए गए हैं।