Ather Rizta vs Ola S1 Pro : भारतीय इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में दो नए सितारे उभरे हैं। Ather Rizta और Ola S1 Pro दोनों ही अपनी शानदार फीचर्स और अच्छी प्राईस के साथ ग्राहकों को अट्रेक्ट कर रहे हैं। लेकिन सवाल यह है कि कौन सा स्कूटर आपके लिए बेहतर है?
Ather Rizta vs Ola S1 Pro की कीमत
Ather Rizta की कीमत 1.10 लाख रुपये से 1.45 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है, जबकि Ola S1 Pro की कीमत 1.47 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। इस लिहाज से, Ather Rizta थोड़ा सस्ता ऑप्शन है।
Ather Rizta vs Ola S1 Pro की बैटरी और रेंज
Ather Rizta में 2.9kWh/3.7kWh का बैटरी पैक है, जो क्रमशः 5.7bhp और 14.7bhp की पावर जनरेट करता है। इसकी रेंज 160km तक है। Ola S1 Pro में 4kWh का बैटरी पैक है, जो 14.5bhp की पावर और 195km की रेंज देता है।
Ather Rizta vs Ola S1 Pro का चार्जिंग टाइम
Ather Rizta को 0-100% तक चार्ज करने में 6 घंटे और 10 मिनट लगते हैं, जबकि Ola S1 Pro को 6 घंटे और 30 मिनट लगते हैं।
Ather Rizta vs Ola S1 Pro का डाइमेंशन और हार्डवेयर
Ather Rizta का व्हीलबेस 1285mm है, जबकि Ola S1 Pro का व्हीलबेस 1359mm है। सीट की ऊंचाई के मामले में, Ola S1 Pro 805mm के साथ Rizta के 780mm के मुकाबले आगे है। Rizta का वजन 119 किलोग्राम है, जबकि S1 Pro का वजन 116 किलोग्राम है।
Ather Rizta vs Ola S1 Pro के फीचर्स
दोनों स्कूटर में 12 इंच के पहिए, 34 लीटर का अंडरसीट स्टोरेज, टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क और रियर मोनो-शॉक सस्पेंशन मिलते हैं। Ola S1 Pro में आगे और पीछे डिस्क ब्रेक स्टैण्डर्ड हैं, जबकि Ather Rizta में पीछे ड्रम ब्रेक है।
कौन सा स्कूटर बेहतर है?
यदि आप कम कीमत वाला स्कूटर चाहते हैं जो अच्छी रेंज प्रदान करता है, तो Ather Rizta एक अच्छा ऑप्शन है। यदि आप अधिक पावरफुल स्कूटर चाहते हैं जिसमें बेहतर ब्रेकिंग और सस्पेंशन हो, तो Ola S1 Pro बेहतर ऑप्शन है।