EV Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर में आपको कई सारे ऐसे वेरिएन्ट भी मिल जाते है जो 1 लाख से कम कीमत में आते है। जहाँ OLA S1X की डिलीवरी शुरू हो गई है, वही TVS का iQube भी काफी तेजी से लोगों की पसंद बना हुआ है। आइये आपको बताते है इन दोनों ईवी स्कूटरों की कीमत और फीचर्स…..
OLA S1X बैटरी और रेंज
OLA S1X में आपको 2kWh, 3kWh और 4kWh की बैटरी दी जा रही है। जो सिंगल चार्ज में आपको 190 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज देती है। इसमें राइडिंग, इको और स्पोर्ट्स तीन मोड़ मिलते है।
क्या है फीचर्स और कीमत
इसमें 3.5 इंच की LCD स्क्रीन मिलती है और ये 85kmph की टॉप स्पीड देता है। इसके अलॉय व्हील इसके लुक को और भी शानदार बनाते है। आरामदायक सफर के लिए इसमें टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और डुअल रियर स्प्रिंग्स सस्पेंशन दिए गए हैं। स्कूटर में आगे और पीछे दोनों टायरों पर ड्रम ब्रेक हैं। इसकी शुरुआती कीमत 69,999 रुपये से शुरू होती है।
TVS iQube बैटरी व रेंज
इस स्कूटर में 2.25kWh और 4.4kWh के 2 बैटरी पैक ऑप्शन दिए गए है। जो 4 सेंकड में 0-40 किमी की स्पीड पकड़ने में माहिर है। एक बार फुल चार्ज करने पर ये आपको 100 किमी रेंज देगा और ये 5 घंटे में फुल चार्ज हो जाता है।
फीचर्स और कीमत
TVS iQube में आपको स्टाइलिश U शेप LED DRL, 32 लाइट अंडरसीट स्पेस, 770cm सीट हाईट, 12 इंच अलॉय व्हील मिलते है। इसकी कीमत 1.47 लाख रुपये (एक्स शोरूम) से शुरू होती है।