Delhi-Mumbai Expressway Latest Updates : देश में नई यातायात और सड़क संसाधन बढ़ते ही जा रहे हैं और देश का विकास भी अच्छे से हो रहा है। ऐसे में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने देश के सबसे लंबे ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे के बारे में बात करते हुए कहा कि इसका काम अक्टूबर 2025 तक पूरा हो जाएगा। यह एक्सप्रेस वे दिल्ली से मुंबई तक बनने वाला है।
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि मंत्रालय ने 1,386 किलोमीटर की लंबाई वाले 53 पैकेजों में स्पर्स सहित देश के सबसे लंबे ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का निर्माण शुरू कर दिया है।
उन्होंने बतया कि जून 2024 तक 26 पैकेज पूरे किए जा चुके हैं। उनके हिसाब से इस कार्य की प्रगति भौतिक तरीके से 82 फीसदी तक पूरी हो चुकी है और कुल 1,136 किलोमीटर लंबाई का निर्माण पूरा हो चुका है।
आगे उन्होंने बताया कि, ‘ इस ग्रीनफिल्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण के पूरे होने की तारीख अक्टूबर 2025 है। यह कॉरिडोर दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र के प्रमुख आर्थिक केंद्रों को कनेक्टिविटी प्रदान करता है।
DPR के अनुसार इसके प्रभाव में दिल्ली से मुंबई में जवाहरलाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट की दूरी में लगभग 180 किलोमीटर की कमी और जुड़े हुए गंतव्यों तक यात्रा के समय को 50 फीसदी की कमी शामिल है। इसके अलावा एक अन्य सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि 30 जून, 2024 तक राष्ट्रीय राजमार्गों पर कुल 983 यूजर फीस प्लाजा काम कर रहे है।