Maruti WagnoR EMI : देश की लोकप्रिय और सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी द्वारा Maruti WagnoR काफी सालों से मार्केट में राज कर रही है। इस जबरदस्त हैचबैक SUV की डिमांड भी काफी ज्यादा रहती है।
अगर आप भी इस घर लाना चाहते हैं तो डाउन पेमेंट देकर आसान EMI पर इसे खरीद सकते है। आइये बताते है कि फाइनेंस पर Maruti WagnoR खरीदने पर हर महीने आपको कितनी EMI देनी होगी?
कितनी है कीमत
कंपनी की तरफ से WagnoR के बेस वेरिएंट LXi को 5.54 लाख रुपये की एक्स शोरूम प्राइस पर पेश किया जा रहा है। अगर आप दिल्ली के रहने वाले हैं और इसे खरीदते हैं तो आपको 6.06 लाख रुपये देने होंगे। इसमें एक्स शोरूम प्राइस 5.54 लाख के अलावा 23,000 रुपये RTO और 23,351 रुपये इंश्योरेंश और फास्टैग सहित स्मार्ट कार्ड के जोड़े गए है।
हर महीने कितने की EMI
अगर आप Maruti WagnoR को खरीदने के लिए 1 लाख रुपये डाउन पेमेंट देते है तो बाकी रकम आपको 8.7 फीसदी सालाना ब्याज दर के हिसाब से 7 साल में चुकानी होगी। जिसके लिए हर महीने आपको 8,064 रुपये की EMI देनी होगी। इस तरह EMI पर आपको ये कार 1.71 लाख रुपये तक ज्यादा महंगी पड़ेगी।