Pulsar NS400Z E20 Fuel : अब भारतीय बाजार में बजाज की सबसे पावरफुल बाइक Pulsar NS400Z भी लॉन्च हो चुकी है और इसकी खासियत ये है कि ये E20 फ्यूल पर भी चल सकेगी। जिससे आपका खर्चा कम हो जायेगा और बाइक का माइलेज बढ़ जायेगा। आइये जानते है E20 फ्यूल, इसके माइलेज और बाइक के इंजन, कीमत व अन्य जानकारी……
कैसा होगा इंजन
Bajaj की Pulsar NS400Z में आपको 373cc का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है जो 8800rpm पर 40PS की पावर और 6500rpm पर 35NM टॉर्क जनरेट करता है। इसकी टॉप स्पीड 154kmph है और इसका माइलेज 27kmpl है।
क्या है E20 फ्यूल
E20 फ्यूल एक तेह का पेट्रोल ही है जो पेट्रोल से सस्ता होता है। इसमें 20% इथेनोल और 80%पेट्रोल मिलाया जाता है। जबकि साल 2025 तक इसे E50 बनाया जायेगा। इस तरह इथेनोल और पेट्रोल मिक्स वर्जन E20 फ्यूल पेट्रोल से सस्ता होगा और ये अधिक माइलेज भी देगा।
क्या है कीमत
Bajaj की Pulsar NS400Z को अगर आप खरीदना चाहते है तो इसकी एक्स शोरूम प्राइस 1.85 लाख रुपये से शुरू होती है।