बिना सीट बेल्ट लगाए नहीं चलेगी Mahindra की ये धांसू XUV, कीमत भी जान लीजिए..

Mahindra XUV 3XO : अगर आप कोई भी गाड़ी खरीदने जाते हैं तो उसमें कई सारे फीचर्स और अन्य चीज देखते हैं। लेकिन आजकल बढ़ती हुई सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए लोग गाड़ी खरीदते समय उनमें सेफ्टी फीचर्स का भी ध्यान रखते हैं।

Mahindra ने अपनी सस्ती मिड सेगमेंट Mahindra XUV 3XO में एक गजब का फीचर दिया है। अगर आप इस गाड़ी को बिना सीट बेल्ट लगाए चालू करते हैं तो इसमें बीप का अलर्ट मिलता है। इसके अलावा बिना सीट बेल्ट लगाए आप इसे चला भी नहीं सकते हैं।

XUV 3XO के फीचर्स

आपको ये सेफ्टी फीचर Mahindra XUV 3XO के टॉप मॉडल में दिया गया है। इसके अलावा इसके अंदर 6 एयरबैग्स, ADAS जैसे फीचर्स दिए गए है, इसके अलावा इस फीचर की मदद से आपको सेंसर अलर्ट मिलता है जिससे आपको पता चल जाएगा कि आपकी गाड़ी के पास कोई वाहन या व्यक्ति आ गया है।

इंजन और माइलेज

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Mahindra XUV 3XO में आपको 1197cc से लेकर 1497cc का इंजन मिलता है। जिसके साथ आपको मैन्युअल और ऑटोमेटिक दोनों ही ट्रांसमिशन दिए गए हैं। इस 5 सीटर कार में 6 स्पीड गियरबॉक्स दिए गए है। इसमें आपको ABS टेक्नोलॉजी और 17 इंच के अलॉय व्हील व ट्यूबलेस टायर भी मिलते है। ये आपको 21.2 kmpl का माइलेज देती है।

कितनी है कीमत

Mahindra XUV 3XO की एक्स शोरूम प्राइस 7.49 लाख रुपये से शुरू होती है। इसमें दमदार 360 डिग्री कैमरा और हाई क्लास इंटीरियर के साथ पेनौरेमिक सनरूफ भी दी गई है। इसमें C शेप के DRL और LED लाइट्स दी गई है।