Petrol-Diesel Rate : देशभर में पेट्रोल- डीजल के नए रेट जारी, चेक करें अपने शहर का नया रेट..

Petrol-Diesel Rate : आज 28 अप्रैल रविवार के दिन के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम जारी कर दिए गए हैं। आपको बता दे कि आज इस सप्ताह के आखिरी दिन कच्चे तेल के दाम में अंतरराष्ट्रीय बाजार में हल्की तेजी देखी गई है। इस साल हमारे देश में पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर नहीं है। इस साल पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार उतार-चढ़ाव देखी जा रही है।

पिछले महीने भी पेट्रोल-डीजल के रेट में उतार-चढ़ाव जारी रहा। आईए जानते हैं इस महीने आज सप्ताह के आखिरी दिन क्या है पेट्रोल-डीजल का रेट।

आज की बात करें तो आज अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल जिसमें WTI क्रूड ऑयल 82.93 डॉलर प्रति बैरल और WTI ब्रेंट क्रूड ऑयल 88.47 डॉलर प्रति बैरल बिक रहा है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज के कच्चे तेल के भाव को देखते हुए भारत के पेट्रोल-डीजल सप्लाई करने वाली कंपनियों ने भी यहां के लिए आज के पेट्रोल-डीजल के भाव जारी कर दिए हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में बढोतरी होने से आज बिहार में पेट्रोल-डीजल लगातार दूसरे दिन बढ़ोतरी दर्ज की गई है. आज यहां पेट्रोल 18 पैसे महंगा होकर 107.30  रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

वही डीजल भी 17 पैसे महंगा होकर 94.01 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। बिहार के अलावा आज असम , छत्तीसगढ़, गोवा , गुजरात, झारखंड, केरल, महाराष्ट्र, नागालैंड, ओडिशा, पंजाब,तामिलनाडु जैसे राज्यों में भी पेट्रोल डीजल के दाम में बढत दर्ज की गई है।

वहीं दूसरी और पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी होने के बावजूद आज आंध्र प्रदेश, गोवा, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड जैसे राज्यों में पेट्रोल-डीजल के दाम में गिरावट दर्ज की गई है।

आपको बता दे की भारत में हर दिन सुबह 6:00 बजे पेट्रोल डीजल के नए दाम जारी किए जाते हैं। हालांकि 2017 से पहले पेट्रोल डीजल के नए दाम हर 15 दिन के बाद जारी किया जाता था।

आपको बता दे की पेट्रोल डीजल के दाम एक्साईज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वेट और अन्य चीजें जोड़ने की वजह से और महंगी हो जाती है।

विभिन्न शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम-

दिल्ली

  • पेट्रोल- 94.72 रुपए
  • डीजल- 87.62 रुपए

मुंबई

  • पेट्रोल- 104.21 रुपए
  • डीजल- 92.15 रुपए

कोलकाता

  • पेट्रोल- 103.94 रुपए
  • डीजल- 90.76 रुपए

चेन्नई

  • पेट्रोल- 100.75 रुपए
  • डीजल- 92.32 रुपए

पटना

  • पेट्रोल- 107.30 रुपए
  • डीजल- 94.01 रुपए

लखनऊ

  • पेट्रोल- 94.63 रुपए
  • डीजल- 87.74 रुपए

नोएडा

  • पेट्रोल- 95.18 रुपए
  • डीजल- 88.03 रुपए

जयपुर

  • पेट्रोल- 104.86 रुपए
  • डीजल- 90.34 रुपए