Petrol-Diesel Rate: आज 26 अप्रैल शुक्रवार के दिन के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम जारी कर दिए गए हैं। आपको बता दे कि आज इस सप्ताह के पांचवे दिन कच्चे तेल के दाम में अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव जा रही है। इस साल हमारे देश में पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर नहीं है। इस साल पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार उतार-चढ़ाव देखी जा रही है।
क्या है पेट्रोल-डीजल का रेट।
आज की बात करें तो आज अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल जिसमें WTI क्रूड ऑयल 82.77 डॉलर प्रति बैरल और WTI ब्रेंट क्रूड ऑयल 88.00 डॉलर प्रति बैरल बिक रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज के कच्चे तेल के भाव को देखते हुए भारत के पेट्रोल-डीजल सप्लाई करने वाली कंपनियों ने भी यहां के लिए आज के पेट्रोल-डीजल के भाव जारी कर दिए हैं।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में उतार-चढ़ाव होने से आज बिहार में पेट्रोल डीजल के दाम में गिरावट दर्ज की गई है। आज बिहार में पेट्रोल 19 पैसे सस्ता होकर 107.12 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं डीजल भी 18 पैसे गिरकर 93.84 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।
बिहार के अलावा महाराष्ट्र में भी आज पेट्रोल-डीजल के दाम में गिरावट दर्ज की गई है। महाराष्ट्र में आज पेट्रोल 67 पैसे गिरकर 103.87 रुपए प्रति पैसे बिक रहा है। वहीं डीजल 63 पैसे गिरकर 90.42 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। आज आंध्र प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, गुजरात, हरियाणा, जम्मू कश्मीर, कर्नाटक, पंजाब, पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में भी पेट्रोल डीजल के दाम में गिरावट दर्ज की गई है।
आपको बता दे की भारत में हर दिन सुबह 6:00 बजे पेट्रोल डीजल के नए दाम जारी किए जाते हैं। हालांकि 2017 से पहले पेट्रोल डीजल के नए दाम हर 15 दिन के बाद जारी किया जाता था। आपको बता दे की पेट्रोल डीजल के दाम एक्साईज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वेट और अन्य चीजें जोड़ने की वजह से और महंगी हो जाती है।
विभिन्न शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम-
दिल्ली
- पेट्रोल- 94.72 रुपए
- डीजल- 87.62 रुपए
मुंबई
- पेट्रोल- 104.21 रुपए
- डीजल- 92.15 रुपए
कोलकाता
- पेट्रोल- 103.94 रुपए
- डीजल- 90.76 रुपए
चेन्नई
- पेट्रोल- 100.75 रुपए
- डीजल- 92.32 रुपए
पटना
- पेट्रोल- 107.12 रुपए
- डीजल- 93.84 रुपए
लखनऊ
- पेट्रोल- 94.65 रुपए
- डीजल- 87.76 रुपए
नोएडा
- पेट्रोल- 94.83 रुपए
- डीजल- 87.96 रुपए
जयपुर
- पेट्रोल- 104.58 रुपए
- डीजल- 89.16 रुपए