Petrol-Diesel Rate : चुनाव के बीच आज महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें- आपके शहर में कितना बढ़ा रेट…

Petrol-Diesel Rate: आज 22 अप्रैल सोमवार के दिन के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम जारी कर दिए गए हैं। आपको बता दे कि आज इस सप्ताह के पहले दिन कच्चे तेल के दाम में अंतरराष्ट्रीय बाजार में गिरावट देखी गई है। इस साल हमारे देश में पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर नहीं है। इस साल पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार उतार-चढ़ाव देखी जा रही है।

पिछले महीने भी पेट्रोल-डीजल के रेट में उतार-चढ़ाव जारी रहा। आईए जानते हैं इस महीने आज सप्ताह के पहले दिन क्या है पेट्रोल-डीजल का रेट। आज की बात करें तो आज अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल जिसमें WTI क्रूड ऑयल 83.14 डॉलर प्रति बैरल और WTI ब्रेंट क्रूड ऑयल 87.29 डॉलर प्रति बैरल बिक रहा है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज के कच्चे तेल के भाव को देखते हुए भारत के पेट्रोल-डीजल सप्लाई करने वाली कंपनियों ने भी यहां के लिए आज के पेट्रोल-डीजल के भाव जारी कर दिए हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में गिरावट आने के बावजूद आज महाराष्ट्र में पेट्रोल और डीजल 85 पैसे महंगा हो गया है. वहीं छत्तीसगढ़ में भी आज पेट्रोल और डीजल 50 पैसे महंगा हो गया है। महाराष्ट्र छत्तीसगढ़ के अलावा उत्तर प्रदेश में भी आज पेट्रोल के दाम में 33 पैसे और डीजल के दाम में 39 पैसे की बढोतरी दर्ज की गई है.

वहीं दूसरी ओर कच्चे तेल के दाम में गिरावट आने से आज पंजाब में पेट्रोल के दाम में 32 पैसे और डीजल के दाम में 36 पैसे की गिरावट दर्ज की गई है. पंजाब के अलावा आज गोवा और मणिपुर में भी पेट्रोल-डीजल सस्ते दामों में मिल रहा है। अन्य राज्यों की बात करें तो अन्य राज्यों में आज पेट्रोल डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

आपको बता दे की भारत में हर दिन सुबह 6:00 बजे पेट्रोल डीजल के नए दाम जारी किए जाते हैं। हालांकि 2017 से पहले पेट्रोल डीजल के नए दाम हर 15 दिन के बाद जारी किया जाता था। आपको बता दे की पेट्रोल डीजल के दाम एक्साईज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वेट और अन्य चीजें जोड़ने की वजह से और महंगी हो जाती है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

विभिन्न शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम-

दिल्ली

  • पेट्रोल- 94.72 रुपए
  • डीजल- 87.62 रुपए

मुंबई

  • पेट्रोल- 104.21 रुपए
  • डीजल- 92.15 रुपए

कोलकाता

  • पेट्रोल- 103.94 रुपए
  • डीजल- 90.76 रुपए

चेन्नई

  • पेट्रोल- 100.75 रुपए
  • डीजल- 92.32 रुपए

पटना

  • पेट्रोल- 106.06 रुपए
  • डीजल- 92.87 रुपए

लखनऊ

  • पेट्रोल- 94.65 रुपए
  • डीजल- 87.76 रुपए

नोएडा

  • पेट्रोल- 94.74 रुपए
  • डीजल- 87.86 रुपए

जयपुर

  • पेट्रोल- 104.58 रुपए
  • डीजल- 89.16 रुपए