Citroen eC3 Vs Tata Tiago EV : कीमत और रेंज में कौन-सी Electric Car रहेगा बेस्ट ऑप्शन..

Citroen eC3 Vs Tata Tiago EV : भारत में इलेक्ट्रिक कारों की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। इस बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए कई वाहन निर्माता कंपनियां अपनी इलेक्ट्रिक कारों को लॉन्च कर रही हैं। इसी कड़ी में टाटा मोटर्स ने अपनी Tiago EV को भारत में सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार के रूप में पेश किया। अब Citroen ने भी अपनी नई इलेक्ट्रिक कार eC3 को लॉन्च कर Tiago EV को कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार है।

डिजाइन

दोस्‍तों, Citroen eC3 पेट्रोल वाली Citroen C3 से थोड़ी बड़ी है और यह Tiago EV से भी बड़ी है। Tiago EV की कंपेरिजन में eC3 212 मिमी लंबी, 56 मिमी चौड़ी और 140 मिमी लंबी व्हीलबेस वाली कार है। बूट स्पेस के मामले में भी eC3 आगे है। इसमें 315 लीटर का बूट स्पेस है, इसी प्रकार आपको Tiago EV में 240 लीटर का बूट स्पेस देखने मिलता है।

बैटरी पैक और चार्जिंग

Citroen eC3 में 29.2 kWh का बड़ा बैटरी पैक है जो एक बार फुल चार्ज में 320 किमी की ARAI-सर्टिफाईड रेंज प्रदान करता है। Tiago EV के दो बैटरी ऑप्‍शन आती हैं – 19.2 kWh के साथ और 24 kWh के साथ। 19.2 kWh वाला मॉडल 250 किमी की रेंज देता है.

जबकि 24 kWh वाला मॉडल 315 किमी की रेंज देता है। eC3 के बैटरी को 10% से 100% तक चार्ज करने में 15ए स्टैंडर्ड वॉल चार्जर से 10 घंटे और 30 मिनट लगते हैं। वहीं, इसे डीसी फास्ट चार्जर से 57 मिनट में 10 से 80% तक चार्ज किया जा सकता है। Tiago EV के दोनों मॉडलों को डीसी फास्ट चार्जर से 57 मिनट में 10 से 80% तक चार्ज किया जा सकता है।

परफॉर्मेंस

Citroen eC3 में एक सिंक्रोनस मोटर है जो 57 PS की पावर और 143 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। यह मोटर कार को 6.8 सेकंड में 0 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में मदद करती है। टियागो ईवी के दो मॉडलों में अलग-अलग मोटरें हैं। 19.2 kWh वाले मॉडल में 61 PS की पावर और 110 Nm का टॉर्क मिलता है.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

जबकि 24 kWh वाले मॉडल में 75 PS की पावर और 114 Nm का टॉर्क मिलता है। 19.2 kWh वाला मॉडल 6.2 सेकंड में 0 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ता है, जबकि 24 kWh वाला मॉडल सिर्फ 5.7 सेकंड में यह गति प्राप्त कर लेता है।

कीमत

Tata Tiago EV के 19.2 kWh वाले मॉडल की कीमत 8.49 लाख रुपये से 9.09 लाख रुपये है, जबकि 24 kWh वाले मॉडल की कीमत 9.99 लाख रुपये से 11.79 लाख रुपये है। Citroen eC3 की कीमत की अभी घोषणा नहीं हुई है, लेकिन उम्मीद है कि इसकी कीमत Tiago EV के आसपास होगी।