अपने नए अवतार में आ रही Ford Endeavor, जानें- क्‍या होंगी खूबियां….

अमेरिकी कार निर्माता Ford एक बार फिर से भारतीय बाजार में वापसी की तैयारी कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी अपनी फुल-साइज़ एसयूवी Endeavor को जल्द ही भारत में लॉन्‍च कर सकती है। इस एसयूवी को किस नाम और खूबियों के साथ लाया जा सकता है, आइए जानते हैं।

Ford Endeavor की भारत में वापसी

Ford एक बार फिर भारतीय बाजार में वापस आ सकती है। जानकारी के अनुसार, कंपनी फुल-साइज़ एसयूवी के साथ भारतीय बाजार में वापसी करने की तैयारी कर रही है। इस एसयूवी में कंपनी किस तरह के फीचर्स दे सकती है और इसे किस नाम से लाया जा सकता है, यह जानने के लिए आगे पढ़ें।

Endeavor या Everest?

Ford अपनी फुल-साइज़ एसयूवी एंडेवर को Everest नाम से भारत में ला सकती है। फिलहाल इसी नाम से इस एसयूवी को ऑस्ट्रेलिया और थाईलैंड जैसे कई देशों में ऑफर किया जाता है। ऐसे में कंपनी Endeavor की जगह Everest के नाम से ही इसे भारत में भी पेश कर सकती है.

इससे पहले कंपनी भारत में Endeavor नाम का उपयोग इसलिए करती थी क्योंकि तब Everest नाम को किसी और यूनिट के लिए ट्रेडमार्क किया गया था। लेकिन अब Ford ने Everest नाम के अधिकार हासिल कर लिए हैं।

Ford Endeavor कब तक आएगी?

अभी कंपनी की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि Ford इस साल के आखिर तक भारतीय बाजार में अपनी नई एसयूवी को पेश कर सकती है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी के साथ जुड़े एक सूत्र ने कहा है कि “हम Everest को अलग से नहीं बना सकते, इसलिए इसे किसी और नाम की जगह Everest नाम से ही लाया जा सकता है।” कंपनी शुरू में इस एसयूवी को भारत में बनाने की जगह सीमित संख्या में बाहर से आयात कर सकती है।

Ford Endeavor के स्पेसिफिकेशन्स

नई Endeavor / Everest में कई बेहतरीन खूबियां होंगी। जानकारी के अनुसार, इसमें मैट्रिक्स हेडलाइट्स, एल शेप की रियर लाइट्स, 12 इंच टचस्क्रीन, पैनोरमिक सनरूफ, 12.4 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऑटो एसी, नौ एयरबैग, ADAS के अलावा भी कई बेहतरीन फीचर्स और सेफ्टी फीचर्स ऑफर किए जाएंगे। कंपनी इसमें दो लीटर का टर्बो डीजल इंजन दे सकती है और इसकी संभावित कीमत 50 लाख रुपये के आसपास हो सकती है।

Ford Endeavor का कॉम्‍पटीशन

भारत में नई एंडेवर/एवरेस्ट का मुकाबला टोयोटा फॉर्च्यूनर, एमजी ग्लोस्टर, महिंद्रा अल्फाटौरर और जीप ग्रैंड चेरोकी से होगा।