बड़े फैमली के लिए बेस्ट हैं ये 7-सीटर कार, Tata-Maruti से लेकर Mahindra तक शामिल..

7 Seater Cars : भारत में 7 सीटर कारें एक फैमिली के लिए काफी अच्छी मानी जाती है और इसमें Mahindra XUV 700 काफी लोकप्रिय है। इस कार को लोगों का अच्छा रिस्पांस भी मिला है। लेकिन अगर आप भी Mahindra XUV 700 की जगह कोई अन्य 7 सीटर कार खरीदना चाहते है तो बाजार में कई सारे ऑप्शन मिल जाएंगे। आइये आपको बताते है कुछ ऐसी ही 7 सीटर फैमिली कारों की डिटेल जो Mahindra XUV 700 को टक्कर देती है।

Tata Safari

टाटा मोटर्स की सफारी को मार्केट में काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। टाटा सफारी सेगमेंट में काफी लोकप्रिय है और लगातार 25 सालों से मार्केट में अपनी पहचान बनाए हुए है। इसका डिज़ाइन काफी यूनिक है और इसमें आपको 6 एयरबैग के साथ कई शानदार फीचर्स मिल जाते है। इसकी शुरुआती एक्स शोरूम प्राइस 16.19 लाख रुपये है।

Mahindra Scorpio N

इसके अलावा पिछले साल लॉन्च की गई Mahindra Scorpio N भी XUV 700 को टक्कर देती है। इसमें 2.0 और 2.2 लीटर 4 सिलेंडर वाले दो इंजनों का विकल्प दिया गया है। ये 7 सीटर कार भी फैमिली के लिए बेस्ट मानी जाती है। इसकी एक्स शोरूम प्राइस 13.6 लाख रुपये है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

MG Hector Plus

Mahindra XUV 700 को MG की Hector Plus भी टक्कर दे रही है। इसमें आपको 1451cc और 1956cc के दो इंजन विकल्प मिलते है। ये पेट्रोल और डीजल इंजन में उपलब्ध है और MT व AMT वेरिएन्ट में आती है। इसकी एक्स शोरूम प्राइस 17.30 लाख रुपये है।

Hyundai Alcazar

इसके अलावा Hyundai Alcazar को भी एक दमदार SUV माना जाता है। इसमें 1482cc का इंजन मिलता है और ये 24.5 kmpl का माइलेज देती है। इसमें 50 लीटर बड़े फ्यूल टैंक के साथ 180 लीटर का बूट स्पेस भी मिलता है। इसकी एक्स शोरूम प्राइस 16.77 लाख रुपये रखी गई है।