How to Get VIP Number for Vehicle : कुछ लोगों को अपनी गाड़ियों से इतना ज्यादा प्यार होता है कि वह उसके लिए एक खास नंबर की नंबर प्लेट लगवाते हैं। या तो वह नंबर उनके लिए काफी लकी होते हैं या फिर उन्हें काफी पसंद होते हैं।
यह उनकी जन्म दिनांक या फिर शादी की सालगिरह भी हो सकती है। ऐसे में लोग VIP नंबर खरीदते है। आइये आपको बताते है कि ऐसे VIP नंबर या स्पेशल नंबर या फैंसी नंबर पाने के लिए आप कैसे अप्लाई कर सकते है?
VIP नंबर कंल ऑनलाइन करें आवेदन :
- कार या बाइक के लिए VIP नंबर लेने के लिए आपको https://fancy.parivahan.gov.in/ पर जाना होगा।
- यहां लॉगिन करने के बाद पब्लिक यूजर ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब यहाँ मांगी गई सभी जानकारी और दस्तावेज सही से अपलोड करने होंगे।
- इसमें आपको अपना नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और वेरिफिकेशन कोड दर्ज करना होगा।
- अब आपको साइन अप करने के बाद कई सारे नंबर की लिस्ट दिखेगी जिसमें से अपना फेवरेट नंबर चुन सकते है।
- इसके बाद पेमेंट के ऑप्शन पर जाकर उस नंबर के लिए बोली लगानी होगी और अगर अप बाकी जीत जाते है तो उस नंबर के लिए पेमेंट करना होगा।
- पेमेंट करने के बाद आपको एक अलॉटमेंट लेटर मिलेगा।
E-Auction का रिजल्ट कैसे करें चेक?
- ई-ऑक्शन का रिजल्ट चेकर के लिए आपको फिर से https://fancy.parivahan.gov.in/ पर जाना होगा।
- यहाँ नीलामी के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करने के बाद आपको मांगी गई जानकारी भरनी होगी।
- सभी जानकारी भरने के बाद आपको नीलामी का रिजल्ट दिखाई देगा जिसमें अलॉटमेंट लेटर मिलेगा, जिसे आप डाउनलोड कर लें।
कितने का मिलेगा VIP नंबर?
वैसे आपको एक VIP नंबर के लिए कितना पैसा खर्च करना पड़ेगा ये जानना असम्भव है। हम यहां पर आपको अंदाजे से बता रहे हैं कि अगर आप
- 0100
- 0111
- 0222
- 0333
- 0444
- 0555
- 0666
- 0777
- 0888
- 1111
- 2222
- 3333
- 4444
- 5555
- 6666
- 8888
जैसा कोई नंबर लेते हैं तो आपको 10 हजार रुपये तक का एक्स्ट्रा खर्च करना पड़ सकता है। लेकिन कई नंबर ऐसे है जिनके लिए आपको लाखों रुपये तक देने पड़ जाते है।