मात्र 1 घंटे के चार्ज पर 400Km चलेगी Mahindra Electric Bolero, जानें- लॉन्चिंग डेट..

Mahindra Electric Bolero : अब Mahindra कंपनी भविष्य में अपनी एक नई इलेक्ट्रिक SUV को लॉन्च करने वाली है। ये लोकप्रिय Bolero SUV का इलेक्ट्रिक एडिशन होगा जिसे जल्द ही लॉन्च किया जायेगा। Mahindra अपनी नई Bolero EV को INGLO प्लेटफार्म पर विकसित कर रही है। यह प्लेटफॉर्म विभिन्न प्रकार के इलेक्ट्रिक वाहनों को आधार दे रहा है, जिसमें एसयूवी, सेडान और हैचबैक शामिल हैं।

Mahindra Electric Bolero में एक बड़ा बैटरी पैक और पावरफुल इलेक्ट्रिक मोटर लगी हुई होगी जो सिंगल चार्ज में 400 किमी की रेंज देने में सक्षम होगी। Mahindra Bolero EV को साल 2025 के शुरुआत में लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। ये भारत की सबसे किफायती EV SUV में से एक हो सकती है।

Mahindra Electric Bolero में दो बैटरी पैक के ऑप्शन मिल सकते है जिनमें छोटा आपको 300 किमी रेंज तो बड़ा बैटरी पैक 400 किमी रेंज देगा। इसमें आपको फास्ट चार्जिंग की सुविधा भी मिलेगी जिससे ये 60 मिनट में 80% चार्ज हो जाएगी। बोलेरो इलेक्ट्रिक में कई आधुनिक सुविधाएँ होंगी, जिनमें टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और सनरूफ शामिल है।