मार्केट में आ रही 600Km की रेंज वाली New Electric Car, यहां जानिए- Details…

Volvo EX90 Electric Car : वोल्वो ने हाल ही में घोषणा करते हुए बताया है कि दक्षिण कैरोलिना में उसके प्रोडक्शन प्लांट ने अब ब्रांड की नई इलेक्ट्रिक फ्लैगशिप SUV EX90 का निर्माण शुरू कर दिया है।

भारत में इस इलेक्ट्रिक SUV का निर्माण शुरू होने के साथ ही इसकी डिलीवरी साल की दूसरी छमाही के लिए निर्धारित कर दी गई है। इसे भारत सहित ग्लोबल मार्केट में जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। आइये जानते हैं इसकी पूरी डिटेल्स…..

Volvo का पहला मैन्युफैक्चरिंग प्लांट संयुक्त राज्य अमेरिका में साल 2008 में चार्ल्सटन के बाहर खोला गया था। वर्तमान में Volvo EX90 और S6 0 सेडान का निर्माण करती है। ये प्लांट हर साल लगभग 1.50 लाख कारों का निर्माण करता है। EX90 वोल्वो के बोर्न इलेक्ट्रिक ईवी तकनीक पर बेस्ड है और सिंगल चार्ज में ये 600 किमी रेंज देती है।

दो मॉडल बिक्री के लिए उपलब्ध

Volvo इंडिया ने इस बारे में पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि EX90 के साथ इसका एंट्री लेवल वेरिएन्ट EX30 भी बेचा जायेगा। वर्तमान में ब्रांड के दो इलेक्ट्रिक मॉडल बिक्री के लिए उपलब्ध है जिनमें XC40 रिचार्ज और C40 रिचार्ज शामिल है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

अपकमिंग इलेक्ट्रिक SUV की जानकारी

भविष्य में आने वाली EX90 इलेक्ट्रिक 7 सीटर SUV के टॉप वेरिएन्ट में 111 kWh का बैटरी पैक होगा जो सिंगल चार्ज में 600 किमी रेंज देगा। ये बैटरी पैक दो इलेक्ट्रिक मोटरों को पावर देता है और 500bhp की पावर के साथ ही 900Nm टॉर्क जनरेट करता है। जबकि, एंट्री लेवल EX30 वेरिएन्ट में ट्विन मोटर सेटअप के साथ 69 kWh बैटरी दी गई है जो सिंगल चार्ज में 474 किमी की रेंज देगी।