Petrol-Diesel Price : आज 1 जून शनिवार के दिन के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम जारी कर दिए गए हैं। आपको बता दे कि आज इस महीने के पहले दिन कच्चे तेल के दाम में अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगातार दूसरे दिन भारी गिरावट देखने को मिली है। पिछले महीने कच्चा तेल उछलकर 90 डॉलर के ऊपर पहुंच गया था।
इस साल हमारे देश में पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर नहीं है। इस साल पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार उतार-चढ़ाव देखी जा रही है। हालांकि अभी लोक सभा चुनाव के कारण कुछ समय से पेट्रोल-डीजल के दाम में स्थिरता देखने को मिल रही है।
पिछले महीने भी पेट्रोल-डीजल के रेट में उतार-चढ़ाव जारी रहा। आईए जानते हैं इस महीने आज इस महीने के पहले दिन क्या है पेट्रोल-डीजल का रेट।
आज की बात करें तो आज अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल जिसमें WTI क्रूड ऑयल 77.82 डॉलर प्रति बैरल और WTI ब्रेंट क्रूड ऑयल 81.86 डॉलर प्रति बैरल बिक रहा है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज के कच्चे तेल के भाव को देखते हुए भारत के पेट्रोल-डीजल सप्लाई करने वाली कंपनियों ने भी यहां के लिए आज के पेट्रोल-डीजल के भाव जारी कर दिए हैं।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में गिरावट आने के बावजूद आज हमारे देश में पेट्रोल-डीजल के रेट में ज्यादा बदलाव नहीं हुए हैं। कुछ राज्यों में आज पेट्रोल-डीजल के रेट स्थिर हैं। वहीं कुछ राज्यों में आज पेट्रोल डीजल के रेट में गिरावट दर्ज की गई है।
बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पश्चिम बंगाल, गुजरात, राजस्थान, जम्मू कश्मीर जैसे राज्यों में आज पेट्रोल डीजल के रेट में स्थिरता देखी गई है। वही उड़ीसा, हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र सहित कुछ अन्य राज्यों में पेट्रोल डीजल के रेट में गिरावट दर्ज की गई है।
आपको बता दे की भारत में हर दिन सुबह 6:00 बजे पेट्रोल डीजल के नए दाम जारी किए जाते हैं। हालांकि 2017 से पहले पेट्रोल डीजल के नए दाम हर 15 दिन के बाद जारी किया जाता था।
आपको बता दे की पेट्रोल डीजल के दाम एक्साईज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वेट और अन्य चीजें जोड़ने की वजह से और महंगी हो जाती है।
विभिन्न शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम-
शहर | पेट्रोल | डीजल |
दिल्ली | पेट्रोल- 94.72 रुपए | डीजल- 87.62 रुपए |
मुंबई | पेट्रोल- 104.21 रुपए | डीजल- 92.15 रुपए |
कोलकाता | पेट्रोल- 103.94 रुपए | डीजल- 90.76 रुपए |
चेन्नई | पेट्रोल- 100.85 रुपए | डीजल- 92.43 रुपए |
पटना | पेट्रोल- 105.18 रुपए | डीजल- 92.04 रुपए |
लखनऊ | पेट्रोल- 94.65 रुपए | डीजल- 87.76 रुपए |
नोएडा | पेट्रोल- 94.79 रुपए | डीजल- 87.83 रुपए |
जयपुर | पेट्रोल- 104.88 रुपए | डीजल- 90.36 रुपए |