185Km की रेंज के साथ लॉन्च हुआ ये इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर, बस इतनी है कीमत…

Humsafar IAQ : अगर आप अपने लिए कोई छोटा सा बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो अब इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर खरीद कर उसे किराये पर चला सकते है। आपको बता दे, पेट्रोल थ्री व्हीलर के मुकाबले इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर सस्ते भी होते है और इनका मेंटेनेंस भी कम होता है।

इसके लिए आपको RTO से किसी प्रकार का परमिट लेने की भी जरूरत नहीं है। ये ना तो प्रदूषण फैलाते है और इनकी कीमत भी कम होती है। आइये आपको बताते है हाल ही में लॉन्च हुए नए इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर Humsafar IAQ के बारे में पूरी जानकारी……

Humsafar IAQ थ्री व्हीलर

ये इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर कम दूरी के लिए काफी सही साधन है। इस इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर में आराम से ड्राइवर सहित तीन लोग बैठ सकते हैं। सिंगल चार्ज में Humsafar IAQ आपको 185 किलोमीटर की रेंज देता है और आपको इसमें कई शानदार फीचर्स भी देखने को मिलेंगे।

Humsafar IAQ स्पेशफिकेशन

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

नए Humsafar IAQ इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर में कंफर्ट और सेफ्टी का पूरा ध्यान रखा गया है। इसके अलावा लंबी दूरी पर जाने के लिए इसमें आपको 7.6Kw की स्वेपैबल बैटरी दी गई है। इसके साथ ही इस थ्री व्हीलर में IP67 वाटर रेजिस्टेंस मोटर दी है।

Humsafar IAQ Price

अगर हम लोहिया कंपनी के Humsafar IAQ की कीमत की बात करें तो इसे आप 3.98 लाख रुपये में खरीद सकते है। Humsafar IAQ थ्री व्हीलर ब्लू शेड बॉडी में लॉन्च किया गया है। इस थ्री व्हीलर की बॉडी क्राफ्ट का बेहतरीन नमूना है। इसकी बिक्री के लिए कंपनी ने पुरे देश में 200 डीलरशिप पर इस इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर को खड़ा कर दिया है। Humsafar IAQ थ्री व्हील की काशीपुर प्लांट में सालाना 1 लाख यूनिट तैयार की जा सकती है।