Velev Motors VEV 01 Electric Scooter : पेट्रोल और डीजल की बढ़ती हुई की कीमतों को देखते हुए लोग आजकल इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की तरफ ज्यादा आकर्षित हो रहे हैं। लेकिन पॉपुलर कंपनी OLA हुए Ather के इलेक्ट्रिक स्कूटी कीमत लगभग 1 लाख रुपए से भी ज्यादा होती है।
इसलिए लोग इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने के बारे में भूल जाते हैं। लेकिन अब हम आपके लिए एक ऐसा इलेक्ट्रिक स्कूटर लेकर Velev Motors VEV 01 आए है जो काफी कम कीमत में आने वाला है। आइये जानते है इसके बारे में पूरी जानकारी…..
बैटरी और रेंज
Velev Motors VEV 01 में आपको 1.15 kWh की बैटरी दी गई है, जो आपको सिंगल चार्ज में 75-80 किमी की रेंज देती है। इसमें 250W का BLCD मोटर है। ये स्कूटर 6-8 घंटे में पूरी तरह से चार्ज हो जाता है और इसकी टॉप स्पीड 25 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसे आप तीन कलर ऑप्शन्स- लाल, नीले और पीले रंग में खरीद सकते है।
फीचर्स
VEV 01 के फीचर्स को देखें तो इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, पुश स्टार्ट बटन, डिजिटल स्पीडोमीटर, डिजिटल ट्रिप मीटर, पैसेंजर बैकरेस्ट, पैसेंजर फुटरेस्ट, अलॉय व्हील्स, फ्रंट और रियर में ड्रम ब्रेक दिए गए है।
क्या है कीमत
आपको बता दें अभी तक VEV 01 को केवल एक ही वेरिएंट एक ही वेरिएन्ट में पेश किया गया है। इसकी एक्स शोरूम प्राइस 32,500 रुपये से शुरू है। इसके साथ 1 साल की वारंटी भी मिलती है। लेकिन ये अभी तक चेन्नई, रानीपेट, कांचीपुरम और तिरुवन्नामलाई के शोरूम्स में उपलब्ध है।