Best Electric Car : भारत में लगातार Electric Car की डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है और इसे देखते हुए कई सारी कंपनियां किफायती कीमत और आम आदमी के बजट में इलेक्ट्रिक कारों को लॉन्च कर रही है। इनमें कई सारे शानदार फीचर्स और जबरदस्त रेंज भी दी गई है। आइये आज आपको देश की सबसे शानदार इलेक्ट्रिक कारों के बारे में बताते हैं, जिनकी कीमत लाखों से लेकर करोड़ो में है।
Tata Punch EV
देश की सबसे लोकप्रिय इलेक्ट्रिक कार इस समय Tata Punch EV बनी हुई है। इसकी एक्स शोरूम प्राइस 10,98,999 रुपये है। ये आपको सिंगल चार्ज में 421 किमी की रेंज देगी। ये 0-100 kmph की स्पीड पकड़ने में केवल 9.5 सेकंड लेती है।
BYD Seal
BYD Seal भी एक शानदार इलेक्ट्रिक कार है जो सिंगल चार्ज में आपको 570 किलोमीटर तक की रेंज देती है। ये मात्र 3.8 सेकंड में 0 से 100 kmph की स्पीड पकड़ लेती है। इसकी एक्स शोरूम प्राइस करीब 43.27 लाख रुपये है।
Kia EV6
कोरियन कंपनी की Kia EV6 आपको सिंगल चार्ज में शानदार रेंज देने वाली एक इलेक्ट्रिक कार है जो एक बार फुल चार्ज होने पर 708 किलोमीटर की रेंज देगी। इस कार को DC चार्जर से मात्र 18 मिनट में 10 से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है।
MG Comet EV
MG की Comet EV भी एक लोकप्रिय इलेक्ट्रिक कार है जो सिंगल चार्ज में आपको 230 किमी क्यो रेंज देती है। MG Comet EV की एक्स-शोरूम प्राइस 7.38 लाख रुपये से शुरू होकर 10.56 लाख रुपये तक जाती है। इसमें 10.25 इंच की इंटीग्रेटेड फ्लोटिंग वाइडस्क्रीन भी लगी हुई है।
Hyundai Ioniq 5
Hyundai की Ioniq 5 एक इलेक्ट्रिक SUV है जो आपको सिंगल चार्ज में 631 किलोमीटर की रेंज दे सकती है। यह 18 मिनट में 10% से 80% तक चार्ज हो जाती है। इस इलेक्ट्रिक SUV की एक्स शोरूम प्राइस 46.05 लाख रुपये से शुरू होती है।