Hero Xoom 125R : हीरो मोटोकॉर्प अपने अट्रैक्टिव डिजाइन, पावर इंजन और कलर सेगमेंट के लिए जानी जाती है। इसी लिस्ट में अब कंपनी Hero Xoom 125R को भी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इसका इंतजार बड़ी बेसब्री से लोगों द्वारा किया जा रहा है।
Xoom 125R फीचर्स और इंजन
इसमें आपको 125cc का हाई पावर इंजन मिलेगा। इसके साथ ही ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, डिजिटल कलस्टर और टर्न बाय टर्न नेवीगेशन जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। इसमें सिंपल हैंडलबार और चौड़ी सीट दी गई है।
स्पोर्टी लुक
Hero Xoom 125R में आपको ड्यूल टोन और अट्रैक्टिव कलर ऑप्शन दिया गया है। सामने का लुक बेहद ही बोल्ड और 14 इंच के एलॉय व्हील के साथ आता है। इसमें LED लाइट भी दी गई है। इसकी लॉन्चिंग जून 2024 में हो सकती है।
कीमत
जानकारी के अनुसार यह स्कूटर मिड रेंज सेगमेंट में पेश किया जाएगा और इसकी कीमत 85,000 रुपये (एक्स शोरूम) से लेकर 90,000 रुपये (एक्स शोरूम) तक हो सकती है।