लॉन्च हो गई Hero की धांसू बाइक! डिजाइन और कीमत देखकर भूल जाएंगे Bullet…

Hero Mavrick : हीरो मोटोकॉर्प अपनी डैशिंग और दमदार इंजन वाली बाइक के लिए जानी जाती है। अभी हीरो ने अपनी एक और धांसू और पावरफुल बाइक फेस की है जिसका इंजन काफी दमदार है। इसका नाम Hero Mavrick है। आइये जानते है इसकी पूरी डिटेल्स….

Hero Mavrick इंजन और माइलेज

Hero की इस बाइक में आपको 440cc का जबरदस्त इंजन मिलता है जो 27 bhp की पावर और 36Nm पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इसकी सीट की हाईट 803mm है। इसमें 13.5 लीटर का फ्यूल टैंक भी दिया गया है। Mavrick 440 का माइलेज 30Kmpl  है।

फीचर्स

Hero Mavrick में आपको सिंगल सिलेंडर इंजन मिलता है और आगे टेलीस्कॉपिक फोर्क्स व पीछे मोनोशॉक सस्पेंशन दिए गए है। दोनों टायर में आपको डिस्क ब्रेक भी दिए गए है। 17 इंच के अलॉय व्हील के साथ आने वाली Hero Mavrick एक स्पीड बाइक है।

कितनी है कीमत

अगर हम Hero Mavrick की कीमत के बारे में बात करें तो इसकी शुरुआती कीमत 1.99 लाख रुपये से शुरू होती है। इसका वजन 191 किलो है। इसमें 6 स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन भी दिया गया है। इसका मुकाबला सीधे Harley-Davidson X440 से हो रहा है।