Petrol-Diesel Price : जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए दाम, यहां चेक करें नया रेट..

Petrol-Diesel rate: आज 13 मई सोमवार के दिन के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम जारी कर दिए गए हैं। आपको बता दे कि आज इस सप्ताह के पहले दिन कच्चे तेल के दाम में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कोई परिवर्तन नही हुआ है। पिछले सप्ताह कच्चा तेल उछलकर 90 डॉलर के ऊपर पहुंच गया था।

इस साल हमारे देश में पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर नहीं है। इस साल पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार उतार-चढ़ाव देखी जा रही है। हालांकि अभी लोक सभा चुनाव के कारण कुछ समय से पेट्रोल-डीजल के दाम में स्थिरता देखने को मिल रही है।

पिछले महीने भी पेट्रोल-डीजल के रेट में उतार-चढ़ाव जारी रहा। आईए जानते हैं इस महीने आज इस सप्ताह के पहले दिन क्या है पेट्रोल-डीजल का रेट।

आज की बात करें तो आज अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल जिसमें WTI क्रूड ऑयल 78.26 डॉलर प्रति बैरल और WTI ब्रेंट क्रूड ऑयल 89.79 डॉलर प्रति बैरल बिक रहा है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज के कच्चे तेल के भाव को देखते हुए भारत के पेट्रोल-डीजल सप्लाई करने वाली कंपनियों ने भी यहां के लिए आज के पेट्रोल-डीजल के भाव जारी कर दिए हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में स्थिरता आने के बावजूद आज छत्तीसगढ़ में पेट्रोल और डीजल के दाम में 50 पैसे की बढोतरी दर्ज की गई है. इसके साथ ही आज हरियाणा में भी पेट्रोल और डीजल के दाम में 21 पैसे की बढोतरी दर्ज की गई है. छत्तीसगढ़, हरियाणा के अलावा आज गुजरात, झारखण्ड, केरल, मणिपुर और उत्तर प्रदेश में भी पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

वहीं दूसरी ओर कच्चे तेल के दाम स्थिरता आने से मध्य प्रदेश में पेट्रोल के दाम में 25 पैसे और डीजल के दाम में 22 पैसे की गिरावट दर्ज की गई है. मध्य प्रदेश के अलावा बिहार में भी आज पेट्रोल-डीजल के दाम में 10 पैसे की गिरावट दर्ज की गई है. हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और महाराष्ट्र में भी आज पेट्रोल-डीजल के दाम गिरे हैं।

आपको बता दे की भारत में हर दिन सुबह 6:00 बजे पेट्रोल डीजल के नए दाम जारी किए जाते हैं। हालांकि 2017 से पहले पेट्रोल डीजल के नए दाम हर 15 दिन के बाद जारी किया जाता था।

आपको बता दे की पेट्रोल डीजल के दाम एक्साईज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वेट और अन्य चीजें जोड़ने की वजह से और महंगी हो जाती है।

विभिन्न शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम-

दिल्ली

  • पेट्रोल- 94.72 रुपए
  • डीजल- 87.62 रुपए

मुंबई

  • पेट्रोल- 104.21 रुपए
  • डीजल- 92.15 रुपए

कोलकाता

  • पेट्रोल- 103.94 रुपए
  • डीजल- 90.76 रुपए

चेन्नई

  • पेट्रोल- 100.75 रुपए
  • डीजल- 94.34 रुपए

पटना

  • पेट्रोल- 105.18 रुपए
  • डीजल- 92.04 रुपए

लखनऊ

  • पेट्रोल- 94.56 रुपए
  • डीजल- 87.66 रुपए

नोएडा

  • पेट्रोल- 94.72 रुपए
  • डीजल- 87.83 रुपए

जयपुर

  • पेट्रोल- 104.88 रुपए
  • डीजल- 90.34 रुपए