Anand Mahindra ने दिखाई देश की पहली EV Flying Car, जानिए- रेंज और लॉन्च की डिटेल…

EV Flying Car : देश के मशहूर और बड़े उद्योगपति Anand Mahindra सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहते हैं और कोई ना कोई रोचक और उत्साह बढ़ाने वाली पोस्ट करते रहते हैं। इसके साथ ही आनंद महिंद्रा किसी भी व्यक्ति द्वारा किए गए सराहनीय काम की तारीफ करने में भी पीछे नहीं हटते हैं।

अब आनंद महिंद्रा ने अपने एक्स अकाउंट पर देश की पहली इलेक्ट्रिक फ्लाइंग कर की तस्वीर शेयर की है। किसके साथ ही बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा ने बताया कि अगले साल तक यह भारत में लॉन्च हो सकती है। इस पोस्ट में उन्होंने पहली इलेक्ट्रिक फ्लाइट कार के फीचर्स के बारे में भी बताया है। आईये आपको बताते हैं पूरी जानकारी…..

आनंद महिंद्रा ने कही ये बात

आनंद महिंद्रा ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि

आईआईटी मद्रास के द्वारा भारत की पहली इलेक्ट्रिक टैक्सी के निर्माण के लिए ईप्लेन कंपनी बनाई जा रही है और ये इलेक्ट्रिक फ्लाइंग कार अगले साल तक उड़ान भर सकती है। उन्होंने IIT, मद्रास को दुनिया के रोमांचक और सक्रिय इनक्यूबेटरों में से एक बताया है।

इलेक्ट्रिक फ्लाइंग टैक्सी के फीचर्स

उन्होंने इस इलेक्ट्रिक फ्लाइंग टैक्सी के फीचर्स के बारे में बात करते हुए कहा कि ये सिंगल चार्ज में 200 किलोमीटर की रेंज तय कर सकती है। इसमें एक साथ 2 लोग बैठ सकते है और ये इलेक्ट्रिक फ्लाइंग टैक्सी 200 किलो तक वजन ले जा सकती है।