इस Electric Bike के दीवाने हुए लोग- एक बार चार्ज करने पर चलेगी 125Km, जानें- कीमत…

Matter Aera : अब Electric Bike और स्कूटर की बढ़ती हुई डिमांड को देखते हुए Matter Group अपनी नई मोटरसाइकिल Matter Aera की डिलीवरी शुरू करने वाली है। Matter Aera गियर के साथ आने वाली पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल है, जिसकी डिलीवरी 2024 के त्यौहारी सीजन में हो सकती है। इसे 5000 और 5000+ वेरिएन्ट में पेश किया जायेगा। आइये जानते है इसकी पूरी डिटेल्स….

वेरिएन्ट और बैटरी और रेंज

कंपनी अगले साल तक 2 और नए वेरिएन्ट लाने के बारे में विचार कर रही है। फिलहाल इसमें 5000 और 5000+ वेरिएन्ट है जिनमें 10kW की मोटर मिलती है जो 13.4 bhp की पावर जनरेट करती है। ये 0-60 kmph की स्पीड पकड़ने में केवल 6 सेकंड लेती है। अगर आप इस बाइक को एक बार फुल चार्ज करते हैं तो यह आपको 125 किमी की रेंज देगी।

फीचर्स

इसमें आपको 7 इंच टच स्क्रीन इंस्ट्रूमेंट कंसोल मिलता है जिसमें नेविगेशन, म्यूजिक, कॉल और बहुत कुछ सारी चीजें मिलेगी। Matter Aera को आप किसी भी 5-एम्प सॉकेट का इस्तेमाल कर चार्ज कर सकते है। इसकी रनिंग कोस्ट आपको 25 पैसे प्रति किमी पड़ेगी।

कीमत

Matter Aera के 5000 और 5000+ वेरिएन्ट की कीमत क्रमशः 1.74 लाख और 1.84 लाख रुपये (एक्स शोरूम) हो सकती है।