Maruti WagnoR Loan : अगर आप भी अपने लिए कोई फोर व्हीलर खरीदना चाहते हैं तो भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली हैचबैक मारुति सुजुकी वैगनऑर को किस्तों पर घर ला सकते है। चाहे Maruti WagnoR, Tata Punch और Hyundai Creta से पीछे हो लेकिन वह हैचबैक सेगामेंट की अन्य कारों से आगे है।
इसलिए अगर आपका भी मन इसे खरीदने का है और आपके पास पैसे नहीं है तो 1 लाख रुपए देकर आप इसे EMI पर घर ला सकते है। आइये जानते है इसकी EMI और फाइनेंस की पूरी प्रक्रिया….
कीमत, माइलेज और इंजन
Maruti WagnoR की कीमत 5.54 लाख से शुरू होकर 7.38 लाख रुपए तक जाती है। इसमें आपको 1197cc का इंजन मिलता है, जो 88.5bhp की पावर जनरेट करने में सक्षम है। ये आपको ऑटोमेटिक और मैन्युअल ट्रांसमिशन में मिल जाती है? जिसके पेट्रोल वेरिएन्ट में इसका माइलेज 25.19kmpl और CNG वेरिएन्ट में 34.05km/kg है।
WagnoR LXi वेरिएन्ट पर फाइनेंस
WagnoR LXi पेट्रोल मैन्युअल की कीमत 6,04,012 रुपये है जिसमें आपको 5.04 लाख का फाइनेंस मिल जायेगा। इस पर सालाना 9 फीसदी ब्याज की दर से 5 साल तक आपको हर महीने 10,462 रुपये EMI देनी होगी। इस तरह इस पर 1.25 लाख का ब्याज लग जायेगा।
WagnoR VXi वेरिएन्ट पर फाइनेंस
WagnoR VXi पेट्रोल वेरिएन्ट की कीमत 6.54 लाख है जिसमें आपको 5.54 लाख का फाइनेंस मिलता है। बाकी रकम सालाना 9 फीसदी ब्याज दर से 5 साल तक हर महीने 11,500 रुपये की EMI देकर चुकानी होगी। इस पर आपका 1.36 लाख रुपये ब्याज लग जायेगा।