Electric Hero Splendor : भारत की सबसे बड़ी टू व्हीलर कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने भी पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को देखकर इलेक्ट्रिक टू व्हीलर बनाने पर काम कर रही है। इससे पहले कंपनी ने इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया था।
कंपनी देश की सबसे लोकप्रिय और पुरानी बाइक हीरो स्प्लेंडर को इलेक्ट्रिक सेगमेंट में पेश कर रही है। जबकि , कंपनी ने अपना पहला इलेक्ट्रिक VIDA कुछ समय पहले लॉन्च किया था। आइये जानते है कि Hero Splendor EV की रेंज, फीचर्स और कीमत क्या हो सकती है?
Hero EV Bike बैटरी पैक :
जानकारी के अनुसार Hero की इस इलेक्ट्रिक बाइक में 9kWh की बैटरी हो सकती है। इसके अलावा 2kWh का एक्स्ट्रा बैटरी पैक भी दिया जायेगा, जिसे कम काम में लिया जायेगा।
Hero EV Bike रेंज
इसके अलग-अलग वेरिएंट पेश किए जाएंगे जिनकी रेंज भी अलग-अलग होगी और इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन अलग वेरिएंट की रेंज 120 से 180 किलोमीटर/चार्ज की होगी। इसमें चार्जिंग के लिए आपको पेट्रोल टैंक की जगह चार्जिंग पोर्ट दिया जायेगा।
Hero EV Bike कीमत
अभी तक इस बाइक को भारत में लॉन्च करने के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है जबकि इसका एकमात्र रेंडर मॉडल पेश किया गया है। इस इलेक्ट्रिक बाइक की कीमत भी 1 लाख से 1.50 लाख रुपये तक हो सकती है।