Petrol-Diesel Price : कच्चे तेल में स्थिरता के बावजूद महाराष्ट्र-बिहार सहित इन राज्यों में बढे पेट्रोल-डीजल के रेट

Petrol-Diesel Price : आज 6 मई सोमवार के दिन के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम जारी कर दिए गए हैं। आपको बता दे कि आज इस सप्ताह के पहले दिन कच्चे तेल के दाम में अंतरराष्ट्रीय बाजार में फिर से स्थिरता देखने को मिली है। पिछले सप्ताह भी लगातार कच्चे तेल के दाम में स्थिरता देखने को मिली।

इस साल हमारे देश में पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर नहीं है। इस साल पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार उतार-चढ़ाव देखी जा रही है। हालांकि अभी लोक सभा चुनाव के कारण कुछ समय से पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर है।

पिछले महीने भी पेट्रोल-डीजल के रेट में उतार-चढ़ाव जारी रहा। आईए जानते हैं इस महीने आज इस सप्ताह के पहले दिन क्या है पेट्रोल-डीजल का रेट।

आज की बात करें तो आज अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल जिसमें WTI क्रूड ऑयल 84.14 डॉलर प्रति बैरल और WTI ब्रेंट क्रूड ऑयल 89.76 डॉलर प्रति बैरल बिक रहा है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज के कच्चे तेल के भाव को देखते हुए भारत के पेट्रोल-डीजल सप्लाई करने वाली कंपनियों ने भी यहां के लिए आज के पेट्रोल-डीजल के भाव जारी कर दिए हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में स्थिरता आने के बावजूद हमारे देश में पेट्रोल-डीजल के रेट में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिला हैं। भारत में पेट्रोल डीजल के दाम में स्थिरता आने की बड़ी वजह है लोकसभा की चुनाव। जब से लोकसभा के चुनाव शुरू हुए हैं। तब से भारत में पेट्रोल-डीजल के रेट में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिला है।

हालांकि आज बिहार, छत्तीसगढ़, केरल, कर्नाटक और महाराष्ट्र सहित कुछ राज्यों में पेट्रोल-डीजल के दाम में हल्की बढोतरी जरूर दर्ज की गई है।

वहीं दूसरी ओर आज जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, हरियाणा और झारखंड सहित कुछ राज्यों में पेट्रोल-डीजल के रेट गिरावट दर्ज की गई हैं। 

आपको बता दे की भारत में हर दिन सुबह 6:00 बजे पेट्रोल डीजल के नए दाम जारी किए जाते हैं। हालांकि 2017 से पहले पेट्रोल डीजल के नए दाम हर 15 दिन के बाद जारी किया जाता था।

आपको बता दे की पेट्रोल डीजल के दाम एक्साईज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वेट और अन्य चीजें जोड़ने की वजह से और महंगी हो जाती है।

विभिन्न शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम-

दिल्ली

  • पेट्रोल- 94.72 रुपए
  • डीजल- 87.62 रुपए

मुंबई

  • पेट्रोल- 104.21 रुपए
  • डीजल- 92.15 रुपए

कोलकाता

  • पेट्रोल- 103.94 रुपए
  • डीजल- 90.76 रुपए

चेन्नई

  • पेट्रोल- 100.75 रुपए
  • डीजल- 92.34 रुपए

पटना

  • पेट्रोल- 105.18 रुपए
  • डीजल- 92.03 रुपए

लखनऊ

  • पेट्रोल- 94.56 रुपए
  • डीजल- 87.74 रुपए

नोएडा

  • पेट्रोल- 95.01 रुपए
  • डीजल- 87.94 रुपए

जयपुर

  • पेट्रोल- 104.88 रुपए
  • डीजल- 90.34 रुपए