मार्केट में तहलका मचाने आ रही Tata Motors की 4 नई Electric SUVs, जानें- Details…

Upcoming EV’s : टाटा मोटर्स भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक व्हीकल पेश करने में पहले स्थान पर है। वर्तमान में कंपनी के पास Tiago EV, Tigor EV, Punch EV और Nexon EV जैसी इलेक्ट्रिक कार हैं। लेकिन अब अपने इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो को बढ़ाने के लिए आने वाले समय में कंपनी और भी कई सारे वेरिएंट लॉन्च करने वाली है। आइये जानते है निकट भविष्य में Tata Motors की कौनसी नई इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च होने वाली है?

Tata Curvv EV

Tata Motors की तरफ से Curvv EV को भारत मोबिलिटी एक्सपो 2024 में प्रदर्शित किया गया था और यह कंपनी का सबसे बड़ा लॉन्च हो सकती है। Ise ICE वर्जन में पेश किया गया था लेकिन उम्मीद है जल्द ही इलेक्ट्रिक वर्जन में भी लॉन्च किया जाएगा। Tata Curvv EV सिंगल चार्ज में 400-500 किलोमीटर की रेंज दे सकती है।

Tata Harrier EV

Tata Harrier EV की पहली झलक हमें भारत मोबिलिटी एक्सपो 2024 में देखने को मिली थी। हरियर के इलेक्ट्रिक वजन को 2024 की दूसरी छमाही में लॉन्च किया जा सकता है। इसमें 60 kWh का बैटरी पैक होने की संभावना है जो सिंगल चार्जिंग में 500 किमी की रेंज देगा। इसमें ड्यूल मोटर AWD सेटअप दिया जा सकता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Tata Sierra EV

Tata Sierra EV साल 2025 के अंदर लॉन्च की जा सकती है। इसे साल 2023 के ऑटो एक्सपो में प्रदर्शित किया गया था। कंपनी के अनुसार, इसे इलेक्ट्रिक और पेट्रोल दोनों ही ICE पावरट्रेन विकल्पों में लॉन्च किया जाएगा। इसमें सम्भवतः हैरियर ईवी और सफारी ईवी के जैसा ही पावरट्रेन हो सकता है।

Tata Safari EV

कंपनी अपने Safari मॉडल को भी जल्द ही इलेक्ट्रिक अवतार में पेश कर सकती है क्योंकि इसका टेस्ट म्यूल भी कई बार देखा जा चुका है। इसकी डिजाइन पारंपरिक सफारी जैसी होगी लेकिन इसके इलेक्ट्रिक बदलाव जरूर किए जाएंगे। पावरट्रेन को AWD सिस्टम के साथ Harrier EV के साथ साझा किया जाएगा। Safari EV के Harrier EV के साथ लॉन्च होने की उम्मीद है।